• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ नगर की प्रतिभाओं का किया गया बहुमान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 13, 2026
in Local
0
तखतगढ़ नगर की प्रतिभाओं का किया गया बहुमान

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ नगर की प्रतिभाओं का किया गया बहुमान


तखतगढ 13 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) गुरुवार को तखतगढ़ नगर के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रखा गया। इस कार्यक्रम में सत्र 2025-26 में तखतगढ़ नगर के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 10 और 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पारितोषिक प्रदान कर बहुमान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सुरेश चौधरी प्रभारी अधिकारी सीएचसी तखतगढ़ उपस्थित थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मीठालाल जोशी ने बताया की भामाशाह शाह शांतिलाल सांकलचंद जैन निवासी चुंडा गली तखतगढ़ द्वारा विगत 36 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पारितोषिक प्रदान कर लगातार प्रोत्साहन प्रदान किया जाता रहा है।

कार्यक्रम में कुल 21 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह तंवर प्रधानाचार्य संघवी केसरी तखतगढ़ ने अध्यक्ष पद से संबोधित करते हुए भामाशाह की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं बधाई संदेश भेजा। श्री पृथ्वीराज रत्नू प्रधानाचार्य पीएमश्री राबाउमावि तखतगढ़, श्री नरसाराम कुमावत समाजसेवी, प्रभु राम राठौड़,सोहनलाल सहित  नगर के अनेक गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Previous Post

बलाना-भाजपा की जनविरोधी नीतियों और कांग्रेस की एकजुटता से पंचायत चुनाव में मिलेगी जीत: हरिशंकर मेवाड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page