• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बलाना-भाजपा की जनविरोधी नीतियों और कांग्रेस की एकजुटता से पंचायत चुनाव में मिलेगी जीत: हरिशंकर मेवाड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

भाजपा की जनविरोधी नीतियों और कांग्रेस की एकजुटता से पंचायत चुनाव में मिलेगी जीत: हरिशंकर मेवाड़ा

पंचायत चुनाव को लेकर बलाना में कांग्रेस के 5 मंडलों की बैठक,

संगठन मजबूती पर मंथन

तखतगढ 13 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर गुरुवार को सांडेराव कांग्रेस मंडल के बलाना गांव में कांग्रेस के पांच मंडलों की बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के सानिध्य में हुई बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों, प्रत्याशी चयन और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने को लेकर मंथन किया गया मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर सक्रिय होने और गांव-गांव संपर्क कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही चुनाव में कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को ग्रामीणों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता के काम नहीं होने, बिजली-पेयजल की समस्याओं और सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही।


बैठक में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने, जीत की क्षमता रखने वाले और स्थानीय स्तर पर मजबूत उम्मीदवारों को टिकट देने को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी चयन में जमीनी कार्यकर्ताओं की राय और उम्मीदवार की क्षेत्र में स्वीकार्यता को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया।
विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सेवादल उपाध्यक्ष मोहन हटेला ने कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक में संभावित उम्मीदवारों, संगठनात्मक तैयारियों और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नेहपाल सिंह पावा, बलाना प्रशासक शंभूराम मीणा, मंडल अध्यक्ष मूलसिंह बलाना, आनंद सिंह, अर्जुन देवासी, छगन सोलंकी, मनोहर परमार सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायत चुनाव में संगठन को मजबूत करते हुए कांग्रेस के पक्ष में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।

Previous Post

रानी की बेटी तनुकंवर राठौड़ दिल्ली में प्रधानमंत्री के सामने देंगी प्रस्तुति

Next Post

तखतगढ़ नगर की प्रतिभाओं का किया गया बहुमान

Next Post
तखतगढ़ नगर की प्रतिभाओं का किया गया बहुमान

तखतगढ़ नगर की प्रतिभाओं का किया गया बहुमान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page