PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
जोधपुर से 29 वा परशुराम जाने वाला पैदल संघ गुंदोज पहुंचा
रानी /गुंदोज।जोधाणा धर्मार्थ सेवा संस्थान का बाबा परशुराम महादेव पैदल यात्रा संघ बुधवार को गुंदोज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचा। वहीं शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें शिव शंकर भोलेनाथ परशुराम महादेव की पूजा आरती कर भजनों की शुरुआत की। जिसमें
भजन गायक महेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश राणा, हेमराज, मोहित राठौड़, मोहित राज बिलाड़ा, गीता मेवाड़ा ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं भजनों में परशुराम महादेव के गुणगान की बखान की । गुंदोज गांव के महिला एवं पुरुष भी भजनों का आनंद लिया।
कोषाध्यक्ष जयसिंह कच्छावाह ने बताया कि पिछले 29 वर्षों से सालाना होने वाली इस यात्रा में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस पैदल यात्रा की सबसे बड़ी और अनूठी विशेषता यह है कि यह एक ऐसी पदयात्रा है जो भजनों के साथ शुरू होती है और भजनों के साथ ही इसका समापन होता है।
यात्रियों के हर रात्रि विश्राम स्थल पर एक भव्य भजन संध्या का आयोजन होता है, मानो यह संघ भजनों के साथ-साथ ही कदमताल कर रहा हो। प्रदेश के नामचीन भजन गायक बिना कोई पारिश्रमिक लिए इस यात्रा में अपनी प्रस्तुतियां देकर शिवभक्तों को भाव-विभोर कर रहे हैं। भजन सम्राट महेंद्र सिंह राठौड़ और उनकी पूरी टीम हर पड़ाव पर अपनी निशुल्क सेवाएं दे रही है। वही सुबह 4 बजे पैदल संग यात्रा रवाना हुआ जो अगला पड़ाव शाम ढोला विद्यालय में होगा।
मंच संचालन का जिम्मा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ओमप्रकाश आचार्य, प्रवीण वैष्णव, राजेन्द्र परिहार प्रमोद परिहार और विक्रम आदिवाल जैसे अनुभवी लोग संभाल रहे हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष शंकरलाल कच्छावाह, सचिव प्रमोद कुमार सांखला (भाणुसा), कोषाध्यक्ष जयसिंह कच्छावाह, उपाध्यक्ष शिवसिंह कच्छावाह, हरिनंदन कच्छावाह, दिनेश सोलंकी, मेला संयोजक सुरेंद्रसिंह चौहान सहित कई पदाधिकारी और भक्त मौजूद रहे।



