PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल
*कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत दो दिवसीय सुमेरपुर व पाली दौरे पर*
पाली, 13 अगस्त। पशुपालन, गोपालन, डेयरी व देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत दो दिवसीय पाली जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित यात्रा कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत शुक्रवार को प्रातः 10 बजे सुमेरपुर में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा 11ः30 बजे पेंशनर समाज भवन सुमेरपुर के नव निर्मित विश्राम गृह एवं अन्य लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे दोपरह एक बजे महिला एव बाल विकास विभाग सुमेरपुर के नवीन कार्यालय का शुभांरभ करेंगे। वे दोपहर 3 बजे बाबा रामदेव मंदिर साण्डेराव, 4 बजे मैन बाजार रामदेव मंदिर बलाना एवं सायं 5 बजे जाखा माता मंदिर, रामदेव मंदिर सुमेरपुर कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे रात्रि 8ः30 बजे सुमेरपुर से प्रस्थान कर रात्रि 09ः30 बजे पाली पहुंचेंगे वे यहा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
कैबिनेट मंत्री कुमावत 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा दोपहर 2 बजे पाली से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


