PALI SIROHI ONLINE
पातावा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली
बाली। बाली उपखंड के पातावा गांव स्थित राजकीय विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकरलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
तिरंगा रैली गांव के विभिन्न चौराहों और गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान ग्रामीणों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ ने अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों को अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया।


