PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
चांदराई-चांदराई | तखतगढ़ थाना क्षेत्र में तखतगढ़-सुमेरपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में थुम्बा निवासी महावीरसिंह पुत्र विशनसिंह की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमेरपुर रोड पर एक अनियंत्रित कार पहले बिजली के पोल से टकराई। इसके बाद सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार महावीरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची


