PALI SIROHI ONLINE
पिण्डवाड़ा-आरासणा गांव में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, मोबाइल तोड़ने और रुपए छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरासणा निवासी पुखराज भील ने परिवाद में बताया कि 3 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह नादिया से गांव लौट रहा था। गांव के पास पुलिया के नीचे वीरवाड़ा निवासी मगन भील और दो अन्य ने उसका रास्ता रोककर लोहे के क्लिप व लाठियों से सिर और शरीर पर हमला किया। आरोपियों ने मोबाइल तोड़कर जेब से 500 रुपए भी निकाल लिए। घायल पुखराज को परिजनों ने पिण्डवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। पुखराज के अनुसार स्थानीय थाने मैं सुनवाई नहीं होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।


