PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
कुएं में कूदे युवक की मौत, शव निकालने के लिए रेस्क्यू जारी
रानी/नाडोल। रानी थाना क्षेत्र के वीरमपुरा माताजी निवासी कालूराम पुत्र जीवाराम मेघवाल के बेरा मामाजी वाला पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक के कुएं में कूदने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार किशना भील नामक व्यक्ति, जो पूर्व में कालूराम के यहां काम कर चुका था, शराब के नशे में बेरा पर पहुंचा और कपड़े उतारकर कुएं में छलांग लगा दी।
सूचना मिलने पर नाडोल पुलिस चौकी से सहायक उप निरीक्षक परविंदर सिंह, सहायक उप निरीक्षक गणेशराम तथा कांस्टेबल मनोहर सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तीन-चार मोटरें लगाकर कुएं से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पानी का स्तर कम होने पर शव को बाहर निकाला जा सके।
बताया गया कि कुएं में पानी का भराव काफी गहरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य में परेशानी आ रही है। पुलिस एवं ग्रामीण लगातार शव को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। �

