• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा खुडाला-फालना मंडल में कलश अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 12, 2026
in Local
0
संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा खुडाला-फालना मंडल में कलश अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा खुडाला-फालना मंडल में कलश अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

खुडाला-फालना। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी खुडाला-फालना मंडल के तत्वावधान में आज कलश अभिनंदन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। संत रविदास जी के जन्म जयंती के 650 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने बताया की
कार्यक्रम में संत रविदास जी के आदर्शों, उनके सामाजिक समरसता के संदेश तथा मानव-मानव के बीच समानता एवं भाईचारे की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा का श्रद्धापूर्वक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष , कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाजबंधुओं ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समरसता, समानता, सेवा और सद्भाव का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का वातावरण संत रविदास जी के जयघोष एवं सामाजिक एकता के संदेश से गूंज उठा।

Previous Post

चामुंडेरी में बालिका विद्यालय भवन का दानदाता परिवार ने किया अवलोकन, शिक्षकों की कमी पर जताई चिंता

Next Post

पाली-सांप के काटने से मौतः खेत पर काम कर रही थी महिला, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Next Post
पाली-सांप के काटने से मौतः खेत पर काम कर रही थी महिला, इलाज के दौरान दम तोड़ा

पाली-सांप के काटने से मौतः खेत पर काम कर रही थी महिला, इलाज के दौरान दम तोड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page