PALI SIROHI ONLINE
बेड़ा । मंगलवार रात 9 बजे बेड़ा-सेंदला मार्ग पर नाना की ओर से आ रही बाइक और सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।हादसे में कुलदीप सिंह पुत्र राम सिंह (33) और रोहित मीणा निवासी चामुंडेरी घायल हुए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को संभाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। डॉ. मनीष शर्मा ने घायलों का उपचार किया।


