PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन मे असामाजिक तत्वों व बदमाशों की गतिविधियों पर निगरानी रखकर उनके खिलाफ ठोंस कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर दिनांक 11.08.2026 को प्राप्त सुचना पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोसितंरा जिला सिरोही पहुचकर शराबी शिक्षक दिनेशकुमार पुत्र ठंडीराम जाति मीणा आयु 45 वर्ष निवासी ठिकरीया पुलिस थाना महेन्दीपुर बालाजी जिला दोंसा हाल व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोसितंरा से पुछताछ की गई तो शराब का सेवन किया हुआ पाया गया। शराबी शिक्षक के बारे मे उपस्थित ग्रामीणो व प्रधानाचार्य मेहन्द्रसिंह राणावत तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं से पुछताछ करने पर सामने आया कि शराबी शिक्षक रोजाना शराब पिकर विद्यालय आना व अध्ययन के दौरान कक्षा में छात्र छात्राओं के उपर चोंक फेंककर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने की जानकारी सामने आने पर शराबी शिक्षक को दस्तीयाब कर गिरफतार किया जाकर शराब सेवन के सम्बंध मे मेडिकल करवाया गया तो शराब पीने की पुष्टी हुई। शराबी शिक्षक को बाद कानुनी कार्यवाही के सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।
गठित टीमः-
1- अमराराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
2- हीराराम हैड कानि. 428, पुलिस थाना अनादरा।
3- बदाराम कानि. 510, पुलिस थाना अनादरा।
