• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर-महेंद्र राठौड़ बने समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान सुमेरपुर के अध्यक्ष

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 11, 2026
in Local
0
सुमेरपुर-महेंद्र राठौड़ बने समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान सुमेरपुर के अध्यक्ष

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

महेंद्र राठौड़ बने समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान सुमेरपुर के अध्यक्ष

चुनाव संपन्न होते ही एडवोकेट महेंद्र राठौड़ को मिली जिम्मेदारी, समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प

दिसंबर में प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह व युवक-युवती परिचय सम्मेलन का होगा आयोजन

तखतगढ 11 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान सुमेरपुर (पाली – जालौर – सिरोही) के चुनाव संपन्न होने के बाद एडवोकेट महेंद्र राठौड़ जालोर को संस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष राठौड़ ने समाज के हित में सक्रियता से कार्य करने तथा युवाओं और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
राठौड़ पूर्व में श्री यादे सेवा संस्थान जालौर में कोषाध्यक्ष के पद पर कई सामाजिक कार्यक्रमों जैसे स्नेह मिलन , मेला महोत्सव अड़तालीस पारा पट्टी , सामूहिक विवाह समारोह का अनुभव व अपनी सामाजिक सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान में उपाध्यक्ष के पद पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सामाजिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।


नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि उक्त संस्थान की ओर से आगामी दिसंबर में समस्त प्रकार के प्रजापति, मारू, कुंभकार एवं जो भी कुम्हार नामों से जाने जाते सभी के लिए प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। समारोह के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि संस्थान समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शिक्षा, सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान और युवाओं के मार्गदर्शन के क्षेत्र में कार्य करेगा। अध्यक्ष नियुक्त होने पर समाजबंधुओं ने एडवोकेट महेंद्र राठौड़ का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उक्त चुनाव संपन्न कराने में संस्थान संयोजक एडवोकेट ललित मेड़तिया सुमेरपुर, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रजापत, अधिवक्ता कैलाश कुमावत बाली, प्रशांत प्रजापत भीनमाल, प्रकाश जालोरा, रमेश मुलेवा, रमेश आर्य, राजेश मालवीय शिवगंज, ललित सोंगर पाली, बाबूलाल कुमावत आबूरोड, अर्जुन मालवीया, दिनेश कुमार, विष्णु टांक पिंडवाड़ा, एडवोकेट संदीप प्रजापति अहमदाबाद, सीए कमलेश चांदोरा डोंबिवली आदि पाली-जालौर-सिरोही के समस्त प्रजापति बंधुओं व सामाजिक संगठनो ने मिलकर चुनाव कार्यों को संपन्न करवाया तथा कार्यकारिणी की घोषणा अगली मीटिंग की आम सभा में की जाएगी!

Previous Post

तखतगढ़ तेज रफ्तार कार पोल से टकराकर पलटी, बाइक सवार घायल, बांकली रोड पर हुई दुर्घटना

Next Post

पाली-पेट्रोल पंप पर QR कोड बदलकर ठगी, VIDEO: आधी रात हेलमेट पहनकर आए; संचालक की बजाए ठगों के खाते में पहुंची रकम

Next Post
पाली-पेट्रोल पंप पर QR कोड बदलकर ठगी, VIDEO: आधी रात हेलमेट पहनकर आए; संचालक की बजाए ठगों के खाते में पहुंची रकम

पाली-पेट्रोल पंप पर QR कोड बदलकर ठगी, VIDEO: आधी रात हेलमेट पहनकर आए; संचालक की बजाए ठगों के खाते में पहुंची रकम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page