PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन एवं ओमकरण नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा के नेतृत्व में प्रकरण सख्या 155 दिनाक 08.08.2026 धारा 103 (1) बीएनएस की वारदात का खुलासा कर 08 वर्षीय बालक की गला घोंट कर निर्मम हत्या करने वाले मुख्य अभियुक्त को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 08.08.2026 को मृतक भीमाराम की माता ने मृतक को खेत की रखवाली के लिये खेत पर भेजा जहां पर अभियुक्त पप्पुराम मिला दोनों द्वारा कन्वें खेले जा रहे थे मृतक भीमाराम व पप्पुराम प्रतिदिन स्कूल से आने के बाद कन्चे खेलते है। जिसमें मृतक भीमाराम प्रतिदिन जीत रहा था घटना के दिन भी मृतक भीमाराम पन्द्रह रूपये खेल में जीता जिससे मुलिजम में ईर्ष्यालु प्रवृति आने से मृतक को झाडियों में ले जाकर मृतक का गला दबाकर हत्या कर दी जिस पर अभियुक्त के झाडियों से बाहर आते समय गाँव के मोती काका ने देखा। मोती काका के देखने से अभियुक्त झाडियों में छुप गया। मोती काका के जाने के बाद अभियुक्त झाडियों से निकल कर घर चला गया। मृतक का पिता लाडुराम अपने पुत्र की तलाश करता हुआ अभियुक्त के घर भी पहुँचा परन्तु कोई जानकारी नहीं दी ततपश्चात सवेरे मृतक की तलाश की तो मृतक का शव झाडियों में पडा हुआ मिला जिस पर पिता की रिपोर्ट पर मर्ग संख्या 14 दिनांक 06.08.2026 धारा 194 बीएनएसएस मे दर्ज कर जॉच शुरू की गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश अतिंम सस्कार हेतु सुपुर्द की गई। दौराने जांच में गवाहान, पत्रावली मय् साक्ष्यों तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृतक का गला दबाकर हत्या करने से अभियुक्त की तलाश करते हुए दस्तयाब कर बाद पुछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिस पर नियमानुसार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-पप्पुराम पुत्र कालुराम जाति गमेति भील उम्र 20 साल निवासी भोजानाडी भुला पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. ओम करण निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा।
2. छैलसिह सउनि पुलिस थाना रोहिडा।
3. कान्तिलाल सउनि पुलिस थाना रोहिडा
4 हरेन्द्र सिह हैडकानि न 06 पुलिस थाना रोहिडा
5. पुष्पेन्द्र सिह कानि नम्बर 459 पुलिस थाना रोहिडा।
6. बजरगलाल कानि नम्बर 1017 पुलिस थाना रोहिडा
7. रामलाल कानि नम्बर 920 पुलिस थाना रोहिडा
8 कृष्णपाल सिह कानि नम्बर 988 पुलिस थाना रोहिडा।
9.नानालाल कानि नम्बर 452 पुलिस थाना रोहिडा।

