• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ बाजार में पालिका टीम का प्लास्टिक के खिलाफ धावा,20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, ₹3,550 का जुर्माना वसूला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ बाजार में पालिका टीम का प्लास्टिक के खिलाफ धावा,20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, ₹3,550 का जुर्माना वसूला

तखतगढ़ 11 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तखतगढ़ मुख्य बाजार में अभियान चलाया। पालिका टीम ने हाथ ठेलियों एवं विभिन्न दुकानों पर निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया।

नगर पालिका ईओ महेन्द्र बंजारा के निर्देशानुसार सफाई निरीक्षक मुकेश माली, स्वच्छ भारत मिशन अभियंता चन्द्रपाल सिंह, जमादार धीरज कुमार,जमादार अमृतलाल सहित सफाई कर्मचारी किशोर कुमार एवं भरत कुमार की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

अभियान के दौरान करीब 20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹3,550 का जुर्माना वसूल किया गया।

पालिका प्रशासन ने दुकानदारों एवं ठेला संचालकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि प्लास्टिक के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Previous Post

नाना थानाधिकारी ने आगामी त्योहारों को लेकर बेडा में सीएलजी की बैठक ली, सायबर ठगी से बचने के लिए अनजान को ओटीपी ना दे

Next Post

जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार को ही टिकट देकर मैदान में उतारा जाएगा – मेवाडा,विधानसभा प्रभारी ने सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी की ली बैठक

Next Post
जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार को ही टिकट देकर मैदान में उतारा जाएगा – मेवाडा,विधानसभा प्रभारी ने सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी की ली बैठक

जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार को ही टिकट देकर मैदान में उतारा जाएगा - मेवाडा,विधानसभा प्रभारी ने सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी की ली बैठक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page