PALI SIROHI ONLINE
पाली अति. महानिदेशक पुलिस महोदय अपराध शाखा, राजस्थान जयपुर के आदेश क्रमांक 16960 दिनांक 17.07.2026 की पालना में चलाये जा रहे राज्यव्यापी विशेष अभियान के दौरान मोनिका सैन, आईपीएस पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन में दिनांक 10.08.2026 को ओमप्रकाश चौधरी आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक पाली एवं अमरसिह रतनू आरपीएस वृताधिकारी पाली ग्रामीण के सुपरविजन में अरूण कुमार नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर एवं श्री जब्बरसिह उ.नि. पुलिस थाना रोहट की पृथक-पृथक टीमों का गठन किया गया।
-: पुलिस टीमें :: –
प्रथम टीम –
01. अरूण कुमार नि.पू. पुलिस थाना जैतपुर
02. कवंरलाल मुआ 524 पीएस जैतपुर
03. चनणाराम कानि. 1595 पीएस जैतपुर (मुख्य भुमिका)
04.बालकिशन कानि. 1336 पीएस जैतपुर (मुख्य भुमिका)
05. रणवीरसिह कानि. 253 पीएस जैतपुर
06. बलराम कानि. 1002 पीएस जैतपुर
द्वितीय टीम :
01.जब्बरसिह उनि, पीएस रोहट व कार्यवाहक प्रभारी पीएस जैतपुर
02. पप्पाराम मुआ 497 पीएस रोहट
03. दिनेश कानि. 730 पीएस जैतपुर
04.श्रवणराम कानि. 452 पीएस जैतपुर
05. कंवरसिह ड्रा. कानि. 431 पीएस जैतपुर
06. भैराराम कानि. 1351 पीएस रोहट
घटना का सारांश
प्रथम कार्यवाही – दिनांक 10.08.2026 को अरूण कुमार नि.पु. थानाधिकारी पीएस जैतपुर मय टीम द्व ारा पाली तिराहा जैतपुर पर नाकाबंदी कर एक कार स्वीफ्ट नं. आरजे 22 सीबी 4288 को रूकवाकर सघन तलाशी ली जाकर कार में से कुल 45.420 किग्राम डोडा पोस्त जब्त किया जाकर मुलजिम महीपाल को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त घटना पर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में बरामद मादक पदार्थ के स्त्रोत व तस्करी नेटवर्क से जुडे अन्य व्यक्तियों के सम्बंध में अनुसंधान जारी है।
द्वितीय कार्यवाही
दिनांक 10.08.2026 को जब्बरसिह उ.नि. मय टीम द्वारा पाली जाने वाली रोड कस्बा जैतपुर पर नाकाबंदी कर एक कार अल्ट्रोज नं. डीएल 9 सीएब्ल्यू 6041 को रूकवाकर सघन तलाशी ली जाकर कार में से कुल 45.380 किग्राम डोडा पोस्त जब्त जब्त किया जाकर मुलजिम बलजीत को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त घटना पर धारा 8/15,25 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में बरामद मादक पदार्थ के स्त्रोत व तस्करी नेटवर्क से जुडे अन्य व्यक्तियों के सम्बंध में अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
01. महिपाल पुत्र खंगारराम उम्र 20 साल निवासी ढाकों की ढाणी, धवा पीएस झंवर जिला जोधपुर
02. बलजीत पुत्र हिराराम उम्र 24 साल निवासी कोटडा पीएस करडा, जिला जालोर

