PALI SIROHI ONLINE
मालवाड़ा-मालवाडा पुलिस ने डम्पर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुए डम्पर हाईवा को 12 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर पीछा कर पाली जिले से डम्पर को जब्त किया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डम्पर की तलाश शुरू की। उसका पीछा करते हुए टीम नेशनल हाईवे पर पाली जिले के सांडेराव के पास पहुंची।
पुलिस ने बताया कि डम्पर को रुकवाने का प्रयास किया गया।हालांकि, ड्राइवर ने डम्पर रोकने के बजाय डिवाइडर तोड़कर उसे गलत दिशा में भगा दिया। इसके बाद ड्राइवर डम्पर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने डम्पर को जब्त कर लिया है और मामले में प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई एसपी शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के निर्देशन में तथा थानाधिकारी दीपसिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। इस टीम में मालवाडा चौकी प्रभारी भरत सिंह भाटी और कांस्टेबल लादूराम शामिल थे।

