PALI SIROHI ONLINE
बाली की लुणावा प्राथमिक चिकित्सालय आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी NQAS प्रमाणित, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि
बाली। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया ने बताया कि लुणावा प्राथमिक चिकित्सालय को आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जिला मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी डॉ विकास मारवाल व जिला कार्यक्रम अधिकारी भवानी सिंह के प्रयासों से दिल्ली से आई टीम में डॉ आनंदी बीस्ट, व डॉ मीनाक्षी बसवाना की टीम द्वारा सफल निरीक्षण से लुणावा चिकित्सालय को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन (National Quality Certification) प्राप्त हुआ है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर से जारी NQAS प्रमाणित सूची में कुल 5 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी ही NQAS प्रमाणित हुई है।
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया ने बताया कि बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जिला मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी डॉ विकास मारवाल के नेतृत्व में लुणावा चिकित्सालय में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, संस्थागत प्रबंधन, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, रिकॉर्ड प्रबंधन, दवा उपलब्धता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गैर-संचारी रोग प्रबंधन तथा अन्य गुणवत्ता मानक ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
इनका रहा बेहतर सहयोग
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया, डॉ कमलेश शर्मा, डॉ ईसा खोखर, ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी, मो.अजरुदीन, ब्लॉक लेखाकार गौतम पालीवाल, कैलाश शर्मा, दिनेश सोलंकी, हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम् प्रकाश, ब्लॉक के सोहनलाल गहलोत तत्कालीन नर्सिग अधिकारी नंद किशोर अग्रवाल, भवर दास वैष्णव फालना, नीतू खोजा, संगीता रावल, स्वास्थ अधिकारी मनीष पालीवाल, कुणाल सोनी, लोकेश शर्मा, पुखराज जणवा, रमेश सुथार, रेखा सीरवी, जीनत बानू, राधिका, सोनल, मोहित सोलंकी, बेबी विश्नोई, भतेरी देवी, पूजा जणवा, रेखा माली, किरण कुंवर सहित विभिन्न चिकित्सा कार्मिकों आंगनवाड़ी कार्मिकों ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
सलग्न फोटो


