PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नगर पालिका चुनाव को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित
तखतगढ़ 10 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) आगामी होने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यालय तखतगढ मे नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आने वाले निकाय चुनाव को लेकर वार्ड वाइज बूथ लेवल पर कमेटीया गठित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। और वार्डो की लॉटरी जारी होते आगामी बैठक में अधिक से अधिक युवाओं ने भाग लेकर एकजुट होकर चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित नगर कांग्रेस अध्यक्ष फूटरमल सुथार, उपाध्यक्ष बरकत सिलावट, संगठन महासचिव अर्जुन सरगरा, पंचायत राज नगर अध्यक्ष तगाराम सरगरा, एससी एसटी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मनीष परिहार, निवर्तमान पार्षद सूरज वाल्मीकि, विक्रम खरीक,खीमाराम मेघवाल , खुर्शीद भाई, रमज़ान खान रंगरेज, सुरेश मकवाना, दलपत सेन, प्रकाश सरगरा, कैलाश राणा,जीतू राणा, अशोक जीनगर, राजाराम मेघवाल आदि मौजूद रहे


