PALI SIROHI ONLINE
रिपोर्ट डीके देवासी
बाली उपखण्ड के कोठार ग्राम निवासी युवक किशोर कुमार तीन दिन से लापता, पिता ने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई
कोठार ग्राम से 8 अगस्त 2026 को सुबह घर से कोलीवाड़ा कॉलेज के लिए जाने का बोलकर रोज की तरह घर से निकला था परन्तु वापिस घर नहीं आने से परेशान पिता ने रिस्तेदारो के वहा व उसके मिलने वाले लोगों से किसोर कुमार की जानकारी ली पर कोई जानकारी नहीं मिली
बाली क्षेत्र के कोठार गांव निवासी पकाराम जोगी ने बताया कि 19 वर्षीय पुत्र किशोर कुमार वह 8अगस्त को कालेज जाने की बात कहकर निकला तब से घर वापिस नहीं लौटा पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पर गुमशुदगी दर्ज कर लापता छात्र किशोर कुमार जोगी की तलाश शुरू कर दी है।


