PALI SIROHI ONLINE
पाली-साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
फ्लैगशिप योजनाओं, हरियालो राजस्थान, हर घर तिरंगा, नगरीय निकाय चुनाव एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बारे में दिए निर्देश
पाली, 10 अगस्त। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित गति लाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं, हरियालो राजस्थान, हर घर तिरंगा अभियान, नगरीय निकाय चुनाव, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों तथा वर्ष 2024-27 की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की विभागवार समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के बकाया कार्यों एवं बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों ,आरएसआरडीसी के कार्यों तथा गत बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विद्युत विभाग की कुसुम-ए, कुसुम-बी एवं पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा साथ ही बिजली कटौती से संबंधित जानकारी आमजन को साझा करने के बारे में निर्दैश दिये।
जिला कलक्टर ने बांगड़ चिकित्सालय एवं चिकित्सा विभाग को पानी की टंकियों की नियमित सफाई, वाटर कूलर की समुचित व्यवस्था, एंटी लार्वा गतिविधियों एवं फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए।नगर निगम से संबंधित बजट घोषणाओं के कार्यों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन विकास योजना, अमृत 2.0, पीएम स्वनिधि, राज उन्नति सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई
बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत चल रहे पौधारोपण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं उनकी देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार कृषि एवं उद्यान विभाग की कुसुम योजना, सोलर संयंत्रों एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं खनन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अनधिकृत खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उन्होंने शिक्षा विभाग के जर्जर भवनों की स्थिति, मुख्यमंत्री बाल गोपाल दूध योजना तथा अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई।
रसद विभाग की उचित मूल्य दुकानों, खाद्य सुरक्षा योजना एवं एनएफएसए से संबंधित कार्यों की जानकारी ली गई।केंद्रीय सहकारी बैंक, सहकार से समृद्धि, भूखंड आवंटन, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, एफपीओ एवं डेयरी से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में भेजने, भौतिक सत्यापन, एफएमडी टीकाकरण, वैक्सीन की उपलब्धता, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना तथा स्वीकृत नवीन पशु चिकित्सा संस्थानों से संबंधित प्रगति की जानकारी ली गई। इसी प्रकार कृषि विपणन विभाग की बजट घोषणाओं, सांख्यिकी विभाग के पंच गौरव कार्यक्रम तथा संपर्क 181 के प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, नगर निगम आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


