• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी में गूंजा ‘भारत माता की जय’—1500 विद्यार्थियों ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा रैली

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 10, 2026
in Local
0
रानी में गूंजा ‘भारत माता की जय’—1500 विद्यार्थियों ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा रैली

PALI SIROHI ONLINE

रानी में गूंजा ‘भारत माता की जय’—1500 विद्यार्थियों ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा रैली
उपखंड अधिकारी शिवा जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, हाथ में तिरंगा लेकर रैली में खुद चलीं
नगराज वैष्णव, रानी।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को रानी उपखंड मुख्यालय से बालवीर हनुमान मंदिर तक विशाल एवं ऐतिहासिक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रानी में अब तक की सबसे बड़ी तिरंगा रैली में सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के करीब 1500 छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अधिकारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली का शुभारंभ उपखंड अधिकारी शिवा जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद वे स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर रैली के साथ चलीं। रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। विद्यार्थियों एवं आमजन में देशभक्ति का जोश देखते ही बन रहा था।


तिरंगा रैली उपखंड कार्यालय से रवाना होकर रेलवे अंडरब्रिज, मुख्य बाजार होते हुए बालवीर हनुमान मंदिर परिसर स्थित चौक पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। पूरे मार्ग में तिरंगे लहराते नजर आए और देशभक्ति का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर तहसीलदार आंबालाल बोसिया, विकास अधिकारी नारायणसिंह राजपुरोहित, रानी नगरपालिका अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी, भाजपा रानी मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत, सुमित्रा राजपुरोहित, नगरपालिका चेयरमैन भरत राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतिलाल वैष्णव, राधवप्रसाद पांडे, कुशलराज मेहता, घिसूलाल चौधरी, नर्मदा कंवर, सीता बंजारा, जोधाराम कुमावत, कपूराराम प्रजापत, दीपचंद गर्ग, मनीष बंजारा एडवोकेट, इंदरसिंह, कुंदनसिंह, जयंतिराजा, ईश्वरसिंह एवं किरण ग्वारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान नागरीक तथा रानी थाना अधिकारी आनंद सांखला, सहित पुरा जाप्ता !

Previous Post

आरक्षण लॉटरी 13-14 तक संभव, 15 के बाद कभी भी आचार संहिता

Next Post

श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 30 हजार हो’: वक्ता बोले- कार्य दिवस भी 5 दिन के होने चाहिए; 17 को होगी रैली

Next Post
श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 30 हजार हो’: वक्ता बोले- कार्य दिवस भी 5 दिन के होने चाहिए; 17 को होगी रैली

श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 30 हजार हो': वक्ता बोले- कार्य दिवस भी 5 दिन के होने चाहिए; 17 को होगी रैली

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page