PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
शिवगंज-सद्गुरु आश्रम के सामने स्थित खिमज माता मंदिर के कमरे में सो रहे परिवार के बीच एक विषैला सांप पहुंच गया। उसने वहां सो रहे हितेश माली की गर्दन पर काट लिया। पास ही सो रहे पिता सोहनलाल माली ने स्नैक लवर अशोक सोनी को सूचना दी। सर्पदंश की गंभीरता देखते हुए अशोक सोनी ने बिना समय गंवाए पीड़ित हितेश को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे सुमेरपुर स्थित अस्पताल ले गए। अशोक सोनी पहुंचे और प्लास्टिक के बोरे में छिपे सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सोनी ने बताया कि रेस्क्यू किया सांप कॉमन करैत है, जो अत्यंत विषैला है


