PALI SIROHI ONLINE
पाली-अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध 2 बड़ी कार्यवाही, आरोपी भी गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार, पुलिस थाना सिरियारी की NDPS एक्ट में दो बड़ी कार्यवाहीबिना नंबरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट के कट्टों की आड़ में छिपाया गया 601 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद।करमाल तिराहे पर प्रभावी नाकाबंदी एवं पुलिस टीम की सतर्कता से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त की खेप पकड़ने में सफलता।दूसरी कार्यवाही में स्कूटी से परिवहन किया जा रहा 06 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद कर स्कूटी सवार आरोपी गिरफ्तार।अफीम के परिवहन में मोटरसाइकिल से एस्कोर्ट कर सहयोग करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार कर स्कूटी एवं मोटरसाइकिल जब्त ।
पाली-मोनिका सेन IPS जिला पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन में, ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं रत्नाराम देवासी RPS वृत्ताधिकारी सोजत के निकटतम सुपरविजन में तथा हुकमगिरी गोस्वामी, थानाधिकारी पुलिस थाना सिरियारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए NDPS एक्ट में दो बड़ी सफल कार्यवाहियां की गईं। दोनों कार्यवाहियों में पुलिस द्वारा 601 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं 06 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया गया व दो अभियुक्तो को गिरफतार कर तथा मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक स्कूटी एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।
घटना का विवरणः-
प्रथम कार्यवाहीः-सीमेंट के कट्टों की आड़ में 601 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद पुलिस थाना सिरियारी की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन की रोकथाम हेतु करमाल तिराहे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक बिना नंबरी ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। काफी समय तक उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली के नाकाबंदी स्थल की ओर नहीं आने पर पुलिस टीम को संदेह हुआ। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं तत्परता दिखाते हुए उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को चेक कर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रॉली में रखे सीमेंट के कट्टों की आड़ में बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त छिपाकर रखा हुआ पाया गया। बरामद मादक पदार्थ का नियमानुसार वजन करने पर कुल 601 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त पाया गया पुलिस द्वारा 601 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, गंतव्य, खरीद-फरोख्त एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
द्वितीय कार्यवाहीः- स्कूटी से 06 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद कर एस्कोर्ट कर रहा सहयोगी भी गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में पुलिस थाना सिरियारी की टीम द्वारा दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए स्कूटी से परिवहन किया जा रहा कुल 06 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्कूटी सवार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त अवैध अफीम का दूध बरामद किया गया। मादक पदार्थ के परिवहन के दौरान एक अन्य व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल से एस्कोर्ट कर सहयोग किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा तत्परताकार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा 06 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी एवं एस्कोर्ट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। प्रकरण में अफीम के स्रोत, सप्लायर, खरीददार, गंतव्य एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा किए गए प्रयासः पुलिस थाना सिरियारी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध
परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग के परिणामस्वरूप दो अलग-अलग कार्यवाहियों में 601 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं 06 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दोनों प्रकरणों में अनुसंधान को केवल बरामदगी तक सीमित न रखते हुए मादक पदार्थों के स्रोत से गंतव्य तक की पूरी तस्करी श्रृंखला का पता लगाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार प्रभावी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
गठित टीम अफीमः –
1. हुकमगिरी नि०पु० थानाधिकारी पुलिस थाना सिरीयारी।
2. अजयसिंह मुआ न. 616 पुलिस थाना सिरीयारी
3. प्रकाश कानि. न. 222 पुलिस थाना सिरीयारी।
4. देवीसिंह कानि. न. 760 पुलिस थाना सिरीयारी।
5 श्यामलाल कानि. न. 740 पुलिस थाना सिरीयारी।
6 ओमाराम कानि. न. 1344 पुलिस थाना सिरीयारी
7 रामकेश कानि. न. 1225 पुलिस थाना सिरीयारी।
8. गोतम चन्द कानि. न. 1822 पुलिस थाना सिरीयारी। विशेष भुमिका
9. महेन्द्र सिंह तवंर कानि. न. 1474 पुलिस थाना सिरीयारी। विशेष भुमिक
10. 10मुकेश कुमार कानि. चालक न. 1565 पुलिस थाना सिरीयारी।
गठित टीम डोडा पोस्तः-
1 अमीलाल उनि पुलिस थाना सिरीयारी।
2. दीनाराम सउनि पुलिस थाना सिरीयारी।
3. राजेन्द्र सिंह मुआ न. 1284 पुलिस थाना सिरीयारी।
4. ओमाराम कानि. न. 1344 पुलिस थाना सिरीयार
5. रामकेश कानि. न. 1225 पुलिस थाना सिरीयारी। विशेष भुमिका
6. प्यारेलाल कानि. न. 823 पुलिस थाना सिरीयारी।
7. मनमोहन कानि. न. 1705 पुलिस थाना सिरीयारी।
8. पुनमाराम कानि. न. 1431 पुलिस थाना सिरीयारी। विशेष भुमिका
9.बाबुलाल कानि. न. 1789 पुलिस थाना सिरीयारी
10. विजय कानि. न. 235 पुलिस थाना सिरीयारी।11. शश्रवणसिंह कानि. न. 739 पुलिस थाना सिरीयारी।
12 गोतम चन्द कानि. न. 1822 पुलिस थाना सिरीयारी।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
1.जयसिंह उर्फ जगदीप पुत्र बिकाजी उम्र 36 साल पैशा मजदूरी जाति गुन्दारेल पुलिस थाना कनेरा जिला चितौडगढ राज.
02भुरा पुत्र रतन उम्र 37 साल पैशा मजदूरी जाति बंजारा निवासी मालेडा पुलिस थाना मनासा जिला नीमच मध्य प्रदेश


