• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीमाणा ग्राम में विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 डे कैंपेन का शुभारंभ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 24, 2026
in Local
0
भीमाणा ग्राम में विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 डे कैंपेन का शुभारंभ

PALI SIROHI ONLINE

भीमाणा ग्राम में विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 डे कैंपेन का शुभारंभ,
बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेंद्र बागोरिया के निर्देशन में आदिवासी क्षेत्र भीमाणा अस्पताल में दिलाई टीबी मुक्त भारत की शपथ,जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 डे कैंपेन का शुभारंभ आदिवासी क्षेत्र भीमाणा अस्पताल परिसर में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. जयकिशन मीणा के निर्देशन में किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य क्षय रोग के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना है।
ब्लॉक के सभी चिकित्सा संस्थानों पर टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई तथा रैली निकाल कर लोगों में विभिन्न जनजागरूकता फैलाई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, जांच और निःशुल्क उपचार की जानकारी भी दी गई।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र वागोरिया ने बताया कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर आदिवासी क्षेत्र भीमाणा के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ जयकिशन मीणा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर कैलाश चंद रावल, लैब सहायक नारायण परमार फार्मासिस्ट श्रवण सिंह व समन्वयक देवाराम, अरविंद गरासिया समस्त एएनएम ओर स्वास्थ्य कर्मी स्टाफ को अस्पताल में टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में समस्त चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा।

Previous Post

पैरालीगल वॉलियन्टर्स का एक दिवसीय ऑरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Next Post

तखतगढ-उचित मूल्य की दुकान पर माल ढोने आए ट्रक ने गिराया विद्युत पोल,सुबह 10 बजे से सभी घरो कि लाइटे बंद,लोग परेशान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page