PALI SIROHI ONLINE
बाली-उपखण्ड के बेडा ग्राम में आओ गाँव चलें अभियान से प्रेरित होकर भामाशाह ने बेडा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को दिए 2.70 लाख रुपये मूल्य के चिकित्सा संसाधन
बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया ने बताया कि पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के “आओ गाँव चलें” अभियान के तहत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मरवाल तथा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र वागोरिया ओर बेडा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ सुमेर सिंह राव के सानिध्य में भामाशाह एवं हँजाबाई गौशाला की संचालक शकुंतला बेन हस्तीमल जैन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेड़ा को महत्वपूर्ण चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करवाए गए।
अभियान से प्रेरित होकर शकुंतला बेन हस्तीमल जैन द्वारा 11 पलंग, जिसकी कीमत ₹1,20,000/- है, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेड़ा को सुपुर्द किए गए। इसके अतिरिक्त पूर्व में ₹1,50,000/- कीमत की एनेस्थीसिया मशीन भी अस्पताल को उपलब्ध करवाई गई थी। इस प्रकार अस्पताल को कुल ₹2,70,000/- मूल्य के चिकित्सा संसाधन प्राप्त हुए हैं।
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया ने बताया कि इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह को प्रेरित करने में इसी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ सुमेर सिंह राव व सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेश जोशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह राव द्वारा भामाशाह शकुंतला बेन हस्तीमल जैन का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा अस्पताल के लिए किए गए इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. गणेश कुमार सीरवी, डॉ मनीष शर्मा, जनप्रतिनिधि उप प्रधान महावीर सिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य जयंतीलाल मीना, नरेश जोशी, जोहरीलाल , मदन लाल, नरेंद्र कुमार, मानवेन्द्र सिंह, मिथुन लाल,हीरालाल घांची, सेवानिवृत्त सैनिक बाबू भाई राव, मुकेश वैष्णव सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेड़ा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
यह सहयोग जनभागीदारी एवं भामाशाहों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
सलग्न फोटो


