• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल होंगे डॉ. ओपी सुथारः डॉ. दिलीप सिंह के रिटायर होने पर मिली जिम्मेदारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार डॉ. ओपी सुथार संभालेंगे। उन्हें यह जिम्मेदारी डॉ. दिलीप सिंह के रिटायर होने पर मिली है।

जारी आदेश के अनुसार निश्चेतन विभाग के आचार्य डॉ. दिलीप सिंह चौहान के रिटायर होने के बाद अब मेडिकल कॉलेज के निश्चेतन विभाग के आचार्य डॉ. ओमप्रकाश सुथार को प्रधानाचार्य पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

आदेश के तहत डॉ. ओम प्रकाश सुथार को यह अतिरिक्तकार्यभार अग्रिम आदेशों तक दिया गया है। साथ ही उन्हें सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियम पार्ट-1 के नियम 3 (क) (1) में प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग के तहत कार्यालयाध्यक्ष भी घोषित किया गया है।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश वित्तीय नियमों एवं समय-समय पर जारी होने वाले आदेशों के तहत कार्यालयाध्यक्ष को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे। नए कार्यभार के साथ मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

मेडिकल कॉलेज के लिए प्राथमिकताएं

1. राज्य सरकार एवं उच्च अधिकारियों के समन्वय से निर्माणाधीन चिकित्सालय का कार्य त्वरित गति से पूर्ण करवाना।

2. जिन विभागों में स्नातकोत्तर पीजी सीटें नहीं हैं, उनमें गैप फीलिंग कर नई पीजी सीटें स्वीकृत करवाना एवं एमबीएस की सीटें 150 से बढ़ाकर 250 करना।

3. कॉलेज में ऑडिटोरियम निर्माण।

4. बांगड़ चिकित्सालय में नव-निर्मित मदर एंड चाइल्ड केयर वार्ड एवं 3 नए ऑपरेशन थिएटर को प्रारम्भ कर सुपर स्पेशलिटी सर्जरी सेवाएं शुरू करवाना।
5. चिकित्सालय में कैथ लैब एवं एमआरआई जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं की स्थापना करवाना।

6. चिकित्सालय परिसर में पार्किंग सुविधा का विस्तार करना।

7. विद्यार्थियों के एकेडेमिक्स को सुदृढ़ कर रिसर्च के प्रति रुचि बढ़ाना, ताकि यहां से समाज सेवा के लिए श्रेष्ठ एमबीबीएस एवं पीजी चिकित्सक तैयार हो सकें।

Previous Post

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Next Post

पाली में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को लेकर युवा नेता राकेश सवंशा के नेतृत्व में तैयारियां पूरी,बनाई रणनीति

Next Post
पाली में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को लेकर युवा नेता राकेश सवंशा के नेतृत्व में तैयारियां पूरी,बनाई रणनीति

पाली में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को लेकर युवा नेता राकेश सवंशा के नेतृत्व में तैयारियां पूरी,बनाई रणनीति

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page