• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
पाली, 7 अगस्त। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यह निर्णय अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को आवेदन का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से आवेदन किया है, उनके लिए 11 एवं 12 अगस्त 2026 को आवेदन पत्र में सीमित संशोधन हेतु ऑनलाइन करेक्शन विंडो भी उपलब्ध रहेगी। इस दौरान केवल लिंग, श्रेणी, क्षेत्र (ग्रामीण/शहरी), दिव्यांगता तथा परीक्षा माध्यम जैसी जानकारियों में संशोधन किया जा सकेगा।

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने तथा आवेदन में दर्ज सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने की अपील की है।

Previous Post

रानी नगरपालिका सभागार में चुनाव आचार संहिता एवं मतदाता सूची को लेकर बैठक आयोजित

Next Post

पाली मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल होंगे डॉ. ओपी सुथारः डॉ. दिलीप सिंह के रिटायर होने पर मिली जिम्मेदारी

Next Post

पाली मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल होंगे डॉ. ओपी सुथारः डॉ. दिलीप सिंह के रिटायर होने पर मिली जिम्मेदारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page