PALI SIROHI ONLINE
पाली- मोनिका सेन IPS जिला पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशानुसार जिला पाली में सम्पति संबंधित आपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत चैनसिंह महेचा, आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली व पारसराम चौधरी आरपीएस, वृताधिकारी बाली के निकटतम सुपरविजन में पन्नाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना फालना के नेतृत्व में थाना हल्का क्षेत्र में हो रहे सम्पति संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड. हेतु एक विशेष टीम का गठन कर विशिष्ट निर्देश दिए गए।
इसी दौरान दिनांक 06.07.2026 को प्रार्थी प्रकाश देवासी निवासी साण्डेराव ने कस्बा फालना से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर साईकिल चोरी करने की रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिस पर प्रकरण सं. 111/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पुलिस थाना फालना में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। अनुसंधान के दौरान टीम द्वारा परम्परागत एंव गैर परम्परागत साक्ष्यों का संकलन कर अभियुक्त को चिन्हित किया। प्रकरण की घटना में संलिप्त अभियुक्त कुशल पुत्र मोटाराम उम्र 21 साल निवासी देसुरी, पुलिस थाना देसुरी, जिला पाली को नियमानुसार गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराई गई मोटर साईकिल बरामद कर जब्त की गई है। अभियुक्त से विस्तृत अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार मुलजिम;-
कुशल पुत्र मोटाराम उम्र 21 साल निवासी देसुरी, पुलिस थाना देसुरी, जिला पाली
पुलिस टीम :-
1 पन्नाराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना फालना, जिला पाली।
2. विरेन्द्रसिंह सउनि पुलिस थाना फालना, जिला, पाली।
3. अशोक कुमार कानि 1858 पुलिस थाना फालना, जिला पाली ।
4. अमृतलाल कानि. 1133 पुलिस थाना फालना, जिला पाली


