PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में श्रावण मास के दौरान पूरे महीने धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। इसी क्रम में भगवान स्वामीनारायण के किशोर स्वरूप नीलकंठ वर्णी महाराज और शिवलिंग का जलाभिषेक शुरू किया गया है। अभिषेक में सात समुंदर और 108 पवित्र नदियों के जल का मिश्रण उपयोग किया जा रहा है।
आयोजन का शुभारंभ बीएपीएस संस्था के वरिष्ठ संत विवेक सागर स्वामी ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद किया। जोधपुर मंदिर से आए योगीप्रेम स्वामी और दिव्येशमुनि स्वामी की निगरानी में यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। मंदिर प्रशासन के अनुसार,सिरोही शहर और आसपास के गांवों से श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन और जलाभिषेक के लिए आ रहे हैं। मंदिर में दर्शन, जलाभिषेक और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जलाभिषेक के साथ हिंडोला दर्शन भी जारी है। कार्यक्रम से जुड़े हीरा भाई माली ने बताया कि जलाभिषेक श्रावण मास की शुरुआत से शुरू हुआ है और रक्षाबंधन तक चलेगा। समय सुबह 7:30 से 12 बजे और शाम 4 से रात 9 बजे तक तय किया गया है।


