PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-जालारे के भीनमाल में चोर दरवाजों के पीतल के हैंडल चोरी कर ले गए। शहर के 6 मकानों में ऐसी घटना हो चुकी है। इन वारदातों के बाद शहर के लोगों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर देर रात सुनसान इलाकों में मकानों के बाहर लगे पीतल के हैंडल, कुंडियां और अन्य धातु के सामान को निशाना बना रहे हैं। उनका मानना है कि शहर में कोई संगठित गिरोह सक्रिय है, जो योजनाबद्ध तरीके से इन वारदातों को अंजाम दे रहा है।पिछले कुछ दिनों में लखारों का चौहटा, माघ कॉलोनी, देतरियों का चौहटा तथा शालिग्राम हॉस्पिटल के आसपास 6 मकानों में इसी तरह की वारदातें हो चुकी हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
सीआई राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया- पुलिस सभी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेगी तथा आमजन से भी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।


