• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पुलिस थाने में घुसा सांपःपुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी, स्नेक कैचर ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 5, 2026
in Local
0
पुलिस थाने में घुसा सांपःपुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी, स्नेक कैचर ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित साइबर थाने में बुधवार सुबह करीब 8 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 7 फीट लंबा सांप ऑफिस के अंदर घुस आया। कमरे में बैठे पुलिसकर्मियों की नजर जैसे ही अलमारी के पास बैठे सांप पर पड़ी, उन्होंने तुरंत साथियों को अलर्ट किया और सभी कर्मचारी कमरे से बाहर निकल आए। इसके बाद स्नेक कैचर को मौके पर बुलाया गया।अलमारी के नीचे छिपा, काफी मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

स्नेक कैचर के पहुंचने तक सांप डरकर अलमारी के नीचे छिप गया। ऐसे में पहले अलमारी हटाई गई, फिर काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि सांप की लंबाई 7 फीट से भी ज्यादा थी। रेस्क्यू के बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

रेस्क्यू के बाद पुलिसकर्मियों ने ली राहत की सांस

सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली और फिर अपने काम पर लौटे। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।मानसून में पहले भी कई बार थाने में निकल चुके हैं सांप

पुलिसकर्मियों ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी मानसून के दौरान साइबर थाने में कई बार सांप निकल चुके हैं। बारिश के मौसम में आसपास के इलाकों से सांप रिहायशी और सरकारी भवनों में पहुंच जाते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

Previous Post

कोलर में शहीद रमेश पंवार की प्रतिमा का अनावरण, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांवहजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि;

Next Post

बड़ी खबर-अवैध बांग्लादेशी महिला आबूरोड से दस्तयाब, एकांत में बने मकान में रह रही थी, पुलिस की नजर से नही बच सकी

Next Post

बड़ी खबर-अवैध बांग्लादेशी महिला आबूरोड से दस्तयाब, एकांत में बने मकान में रह रही थी, पुलिस की नजर से नही बच सकी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page