• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में ईमानदारी की मिसाल: निगम संविदाकर्मियों ने 90 वर्षीय बुजुर्ग का खोया मोबाइल लौटाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 5, 2026
in Local
0
पाली में ईमानदारी की मिसाल: निगम संविदाकर्मियों ने 90 वर्षीय बुजुर्ग का खोया मोबाइल लौटाया

PALI SIROHI ONLINE

पाली में ईमानदारी की मिसाल: निगम संविदाकर्मियों ने 90 वर्षीय बुजुर्ग का खोया मोबाइल लौटाया

नगराज वैष्णव
रानी /पाली। आज के समय में जब खोई हुई वस्तु वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम रहती है, ऐसे में पाली नगर निगम के संविदाकर्मी प्रदीप हंस और अजय बरेशा ने अपनी ईमानदारी और मानवता से प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके साथ नर्सी किरण संस्थान की राजश्री चौहान ने भी सहयोग करते हुए 90 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक डॉ. अम्बादान का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी 90 वर्षीय डॉ. अम्बादान मंगलवार सुबह अपनी दैनिक दिनचर्या के तहत पैदल दूध लेने गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गिर पड़े। गिरने के दौरान उनकी जेब से हजारों रुपये मूल्य का मोबाइल कहीं गिर गया। घर पहुंचने पर मोबाइल नहीं मिलने से वे चिंतित हो गए, क्योंकि उसमें महत्वपूर्ण संपर्क, दस्तावेज और आवश्यक जानकारियां सुरक्षित थीं।

कुछ समय बाद उसी मार्ग से नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ड्यूटी पर जा रहे संविदाकर्मी प्रदीप हंस और अजय बरेशा को एक युवक से मोबाइल मिलने की सूचना मिली। दोनों कर्मचारियों ने मोबाइल को सुरक्षित अपने पास रखा और उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने का प्रयास शुरू किया। मोबाइल में उपलब्ध कई नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बाद में नर्सी किरण संस्थान की राजश्री चौहान के सहयोग से मोबाइल के मालिक की पहचान हुई और मोबाइल सुरक्षित डॉ. अम्बादान के घर पहुंचा दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर डॉ. अम्बादान ने निगम कर्मचारियों और राजश्री चौहान का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी की सराहना की।
इस घटना ने यह संदेश दिया कि आज भी समाज में ईमानदारी, संवेदनशीलता और मानवता जीवित है तथा ऐसे कर्म समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Previous Post

सादड़ी क्षेत्र की अधिकांश सड़कें आज जर्जर और टूटी-फूटी अवस्था में

Next Post

कोलर में शहीद रमेश पंवार की प्रतिमा का अनावरण, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांवहजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि;

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page