• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

देलदर गांव में बाइक को टक्कर मारकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 4, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पुष्पेन्द्रसिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकटतम सुपरविजन मे कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.07.2026 को देलदर गांव में मोटरसाईकिल को टक्कर मारकर मोटरसाईकिल सवार बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था।

घटना विवरणः-दिनांक 26.07.2026 को प्रार्थी  प्रवीणसिंह पुत्र भंवरसिंह जाति राजपूत निवासी देलदर पीएस बरलूट जिला सिरोही ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 26.07.2026 को शाम 06:00 बजे मेरे पिताजी भंवरसिंहजी व नारायण पुत्र मोडाजी प्रजापत देलदर निवासी दोनों ही मोटर साईकल से गांव से स्कुल की तरफ जा रहे थे कि हेप्पीसिंह उर्फ सतवीरसिंह पुत्र भंवरसिंह, नरपतसिंह पुत्र ओबसिंह तथा अन्य दो व्यक्ति यह सभी लोग कैम्पर गाडी लेकर गांव की तरफ आ रहे थे कि उक्त लोगों ने जान बुझकर मेरे पिताजी व नारायण पर कैम्पर गाडी से ट्रक्टर मारी जिससे मेरे पिताजी को सिरोही रैफर किया गया है तथा उनको जानलेवा चोटे लगी है हाथ, पैर फैक्चर हुए है तथा नारायण के हाथों पैरों में चोटे लगी है। उक्त लोगों ने मेरे पिताजी को जी जान से मारने के लिए कैम्पर को मोटर साईकल पर चढाया है यह व्यक्ति मेरे पिता को जी जान से मारना चाहते थे कि तुरन्त कार्यवाही करावे। वगैरा प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः- हैप्पीसिंह उर्फ सतवीरसिंह पुत्र भवरसिंह जाति राजपुत उम्र 22 वर्ष निवासी देलदर पीएस बरलूट जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
01 कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट।
02. रमेश कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना बरलूट।
03. मदनलाल कानि. नम्बर 1056 पुलिस थाना बरलूट।
04.  जितेन्द्रसिंह कानि. नम्बर 540 पुलिस थाना बरलूट।

Previous Post

कोसेलाव- दानदाता ने विद्यालय निर्माण के लिए दी 8 लाख रुपये की सहमति

Next Post

माण्डवा गांव में टेन्ट के गोदाम से हुई वायर चोरी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Next Post

माण्डवा गांव में टेन्ट के गोदाम से हुई वायर चोरी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page