PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
*पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में होगा नवोदय विद्यालय समिति स्थापना दिवस समारोह का आयोजन*
पाली, 4 अगस्त। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय नोएडा एवं नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के निर्देशन में पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर जिला पाली में 5 अगस्त 2026 को नवोदय विद्यालय समिति स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विद्यालय के प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नवोदय विद्यालय समिति की उपलब्धियों, उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विद्यालयों की भूमिका को रेखांकित करना है।
उन्होंने बताया कि समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।


