PALI SIROHI ONLINE
फालना-फालना पुलिस थाना क्षेत्र के खुडाला गांव में देर रात लेपर्ड ने गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। हमले में बछड़े की मौत हो गई। घटना धणी रोड स्थित एक बेरे पर हुई।
सुबह जब किसान परिवार बेरे पर पहुंचा, तो बछड़ा मृत पाया गया। आसपास जांच करने पर लेपर्ड के पैरों के निशान मिले। किसान रमेश माली ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई होगी। उन्होंने कहा कि लेपर्ड का मूवमेंट अक्सर रात में ही होता है। उनके कुएं पर बंधे बछड़े को लेपर्ड ने मार डाला। माली ने लेपर्ड से डर लगने की बात कही औरप्रशासन से उसे पकड़कर कहीं दूर छोड़ने की मांग की।
पूर्व पार्षद भरत चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपखंड अधिकारी को घटना से अवगत कराया। चौधरी ने बताया कि आसपास कई किसान परिवार रहते हैं, इसलिए ग्रामीणों ने लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है।


