PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू के सालगांव स्थित महिषासुर माताजी मंदिर के महंत अर्जुन गिरी का सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर देवलोकगमन हो गया। रविवार दोपहर उनकी वैकुंठी यात्रा श्रद्धा और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई।
वैकुंठी यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर सालगांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान ढोल-थाली और धार्मिक भजनोंके साथ श्रद्धालु “हर-हर महादेव” के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत, श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए।यात्रा के बाद मंदिर के समीप स्थित समाधि स्थल पर महंत अर्जुन गिरी को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ समाधि दी गई। संत समाज की उपस्थिति में अंतिम धार्मिक संस्कार संपन्न हुए।
इस अवसर पर महंत श्री 1008 निरंजन गिरी महाराज, महंत डूगरगिरी, राकेश गिरी, प्रेमपुरी महाराज, सोमगिरि महाराज, विनोद गिरि महाराज, कुलदीप गिरी, दलपत सिंह, राम सिंहसहित समस्त सालगांव के ग्रामवासी और बड़ी संख्या में साधु-संत व श्रद्धालु उपस्थित रहे।सभी उपस्थित लोगों ने महंत अर्जुन गिरी के आध्यात्मिक और धार्मिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। सावन के पहले सोमवार के दिन हुए इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज की गई।


