• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में पर्यटक से मोबाइल लूटाः कार खड़ी कर सड़क किनारे बात कर रहा था, बाइक पर आए बदमाश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 3, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र स्थित तलहटी में रविवार शाम एक पर्यटक से मोबाइल लूट की वारदात सामने आई। अहमदाबाद निवासी पर्यटक अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया।

मोबाइल बचाने के प्रयास में पर्यटक और बदमाशों के बीच छीनाझपटी हुई, जिसमें पर्यटक घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मोबाइल लेकर मौके सेफरार हो गए।

घायल पर्यटक को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही आबूरोड सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पर्यटक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

यह तलेटी क्षेत्र माउंट आबू से आने-जाने वाले पर्यटकों के लिए एक व्यस्तम पड़ाव है। यहां मुखरी माता मंदिर, ब्रह्मकुमारी का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय, होटल और अन्य प्रतिष्ठान होने के कारण काफी चहल-पहल रहती है।

लोगों ने गश्त मजबूत करने की मांग की

स्थानीय लोगों का कहना है कि तलहटी क्षेत्र में इस प्रकार की लूट और छीना-झपटी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे पर्यटकों में भय का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Previous Post

ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के छात्रा से बलात्कार करने का मामला दर्ज

Next Post

सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान के चुनाव आज निर्वाचन

Next Post

सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान के चुनाव आज निर्वाचन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page