PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी । आगामी नगरपालिका एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को रानी स्थित आई जी हॉल, प्रताप बाजार में रानी नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रणनीति एवं संगठनात्मक चर्चा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी राजेन्द्रसिंह मूंड, जिला सह प्रभारी श्रवणजी पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम का आयोजन रानी नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी रानी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन ने की। गीता रांगी उप जिला अध्यक्ष , कपुरा राम पार्षद , मोहन आचार्य, मोहनलाल भाटी , मालाराम राठौड , कमल देवासी , अल्प संख्यक रानी ब्लाक अध्यक्ष मो रफीक सिवास , मदन लाल चौहान , नगर अध्यक्ष सिवास राज सिंह, महावीर बुथ अध्यक्ष , मांगीलाल रागी मोहन देवडा , दिपाराम गर्ग बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


