PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के को-ऑर्डिनेटर एवं सुमेरपुर विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद का रानी रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुरेन्द्र जैन ने उनका साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया।
स्वागत के बाद मकसूद अहमद दिल्ली मेल ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन की गतिविधियों पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर अस्पाक शेख एवं हितेष गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


