पेट्रोल डीजल गैस ख़त्म होने की झूठी खबरों अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की प्रसासन कि अपील
PALI SIROHI ONLINE
जिला प्रशासन की आमजन से अपील
तखतगढ खीमाराम मेवाडा
पाली जिला प्रशासन ने आमजन से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक अफवाहों तथा पेट्रोल ख़त्म होने झूठी खबरों/ अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। रसद विभाग के जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बताया कि पाली जिले में पेट्रोल पंपों के सुचारु संचालन एवं ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। इंडियन ऑयल सहित अन्य तेल विपणन कंपनियाँ स्थिति की लगातार निगरानी कर रही हैं, जिले में किसी भी प्रकार की कमी या ड्राई आउट की स्थिति नहीं है। उन्होंने आम जन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा बिना घबराए रोजमर्रा की आवश्यकताओं के अनुरूप ही पेट्रोल भरवाने जाने की अपील की है ….

