PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के कोठार ग्राम में खड़ी बस से गिरने से युवक की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सह्ययक थानाधिकारी आशुराम विश्नोई मय जाब्ता घटना स्थल पहुचे ओर घायल को निकट चिकित्सालय ले गए जहा चिकित्सक में युवक जयदीप सिंह पुत्र हमीर सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पाडला को मृत घोषित कर दिया।
सह्ययक थानाधिकारी आशुराम विश्नोई ने बताया कि युवक जयदीप सिंह पुत्र हमीर सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पाडला इसी बस पर नोकरी करता था जो कार्य से बस के ऊपर चढ़ा ओर अनियंत्रित होकर नीचे गिरने से शरीर मे गभीर चोट लगने से मौत हो गई,
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया, घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


