• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ शहर से नहीं थम रहा ओवरलोड भारी वाहनों का आवागमन, दिन रात दौड़ते जा रहे ओवरलोड वाहन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 2, 2026
in Local
0
तखतगढ शहर से नहीं थम रहा ओवरलोड भारी वाहनों का आवागमन, दिन रात दौड़ते जा रहे ओवरलोड वाहन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ शहर से नहीं थम रहा ओवरलोड भारी वाहनों का आवागमन,चक्की गली, राजपुरा रोड से नेहरू रोड गौरव पथ पर दिन-रात दौड़ते जा रहे ओवरलोड वाहन

कैबिनेट मंत्री को शिकायत के बाद भी हालात जस के तस

तखतगढ़ 2 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर के मुख्य मार्ग चक्की गली,राजपुरा रोड से नेहरू रोड,गौरव पथ से चौबीसों घंटे ओवरलोड वाहन टोल बचाने के लिए एनएच 62 केनपुरा प्रवेश कर जालोर की तरफ गुजरने का सिलसिलेवार तो कई बजरी एव पत्थर से भरे भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है। इस गंभीर समस्या को लेकर चार दिन पूर्व ही कैबिनेट मंत्री के समक्ष भी शिकायत प्रस्तुत की जा चुकी है, लेकिन शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे आमजन में प्रशासन की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगरवासीयो का कहना है कि लगातार रात दिन गुजर रहे भारी और ओवरलोड वाहनों के कारण नगर की सड़कें एवं पुलियाएं तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। भविष्य में यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।


नगरवासीयो का आरोप है। कि पुलिस एव परिवहन विभाग सहित नगर पालिका प्रशासन भी इस गंभीर समस्या की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है।जिससे आमजन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती नजर आ रही है।

नगरवासियों ने केबिनेट मंत्री एव प्रशासन से मांग की है कि या तो पादरली रोड धवलिया चौकी से तखतगढ नहर के सहारे होते हुए सीधा एनएच 325 से जोड़कर बाइपास सड़क निर्माण की व्यवस्था करावे या फिर इन सभी मुख्य मार्गो से ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और दोषी वाहन संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा नगर की सड़कों और पुलियाओं को और अधिक क्षति से बचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आमजन को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होना पड़ सकता है।

Previous Post

सिरोही में उचित मूल्य दुकानों के आवेदन की तिथि बढ़ी: अब 10 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Next Post

बाली में मुकेश बावजी आइसक्रीम वाले का शव घर मे मिला, बदबू आने से मोहहले वासियो ने पुलिस को दी सूचना

Next Post
बाली में मुकेश बावजी आइसक्रीम वाले का शव घर मे मिला, बदबू आने से मोहहले वासियो ने पुलिस को दी सूचना

बाली में मुकेश बावजी आइसक्रीम वाले का शव घर मे मिला, बदबू आने से मोहहले वासियो ने पुलिस को दी सूचना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page