• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खाना खाने के बाद बिगड़ी रेवदर के मालवा निवासी युवक की तबीयत,हुई मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही की रेवदर तहसील के मालवा निवासी नरेश कुमार (30) की सिरोही आते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह अपने कुछ साथियों के साथ सिरोही परिवहन विभाग जा रहा था, तभी यह घटना हुई। सिरोही सरकारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, नरेश कुमार पुत्र भूराराम अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक पर सिरोही परिवहन विभाग के लिए रवाना हुआ था। दोपहर होने के कारण वे लोग कृष्णगंज में खाना खाने के लिए रुके।

खाना खाने के बाद नरेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस से कृष्णगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

कृष्णगंज के डॉक्टरों ने जांच के दौरान नरेश की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। एंबुलेंस में प्राथमिक इलाज देते हुए उसे सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया।

यहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसकी जांच की। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने जांच करने के बाद नरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।

Previous Post

पाली -40 वर्ष के श्रवण कुमार ने फाँसी का फंदा लगाया, मौत

Next Post

चामुंडेरी ग्राम में देवासी समाज के समाजसेवी डूंगाराम देवासी को बाली ब्लॉक के राष्ट्रीय पशुपालन संघ के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त

Next Post

चामुंडेरी ग्राम में देवासी समाज के समाजसेवी डूंगाराम देवासी को बाली ब्लॉक के राष्ट्रीय पशुपालन संघ के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page