• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आदर्श क्रेडिट घोटालाः हाईकोर्ट का आदेश केवल आरोपियों तक सीमित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 1, 2026
in Local
0
आदर्श क्रेडिट घोटालाः हाईकोर्ट का आदेश केवल आरोपियों तक सीमित

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी मामले में 9 जुलाई और 28 जुलाई को दिए आदेशों के कानूनी दायरे को लेकर स्थितियां स्पष्ट होने लगी हैं।

नीलामी क्रेता पहल इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पैरर्व पैरवी कर रहे अधिवक्ता अर्पित भूत द्वारा न्यायालय के समक्ष यह तर्क प्रस्तुत किया है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने 9 जुलाई एवं 28 जुलाई के अपने आदेशों में पूर्व में लिक्विडेटर द्वारा विधिवत संपन्न की जा चुकी किसी भी वैधानिक नीलामी, विक्रय प्रमाण-पत्र अथवा राजस्व नामांतरण पर कोई विशिष्ट स्थगन आदेश पारित नहीं किया है, साथ ही, जिन मूल अटैचमेंट आदेशों के आधार पर उक्त नीलामी की थी, उन्हें आजतक किसी सक्षम न्यायालय के समक्ष चुनौती नहीं दी है और वे प्रभावी हैं। न्यायालय ने यह भी निर्देशित किया है कि जिन संपत्तियों का अब तक परिसमापन नहीं हुआ है, उनकाविधि के अनुसार परिसमापन सुनिश्चित किया जाए। कोर्ट के आदेश का मूल उद्देश्य पूर्व प्रबंधन या आरोपियों को सोसायटी की संपत्तियों में कोई नया थर्ड पार्टी अधिकार बनाने से रोकना है, न कि लिक्विडेटर द्वारा पूर्व में नियमतः निष्पादित की जा चुकी नीलामी प्रक्रियाओं को बाधित करना।

दूसरी ओर, नीलामी में सिरोही स्थित संपत्ति (खसरा संख्या 1052) खरीदने वाली कंपनी पहल इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक नरेंद्रसिंह के अनुसार, ‘हाईकोर्ट द्वारा 9 जुलाई को दिया गया ‘स्टेटस को’ का आदेश केवल आरोपी याचिकाकर्ताओं के खिलाफ है। पहल इंफ्रा ने यह संपत्ति किसी आरोपी से नहीं, बल्कि लिक्विडेटर की अधिकृत नीलामी के जरिए खरीदी है। इस पर किसी प्रकार का स्टे प्रभावी नहीं है।’

Screenshot
Previous Post

दुष्कर्म करने व वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार

Next Post

बाली-गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में परमार ने आश्रम पहुंच गुरुदेव भगवंत को वंदन कर किया सम्मान

Next Post
बाली-गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में परमार ने आश्रम पहुंच गुरुदेव भगवंत को वंदन कर किया सम्मान

बाली-गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में परमार ने आश्रम पहुंच गुरुदेव भगवंत को वंदन कर किया सम्मान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page