• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्वरूपगंज में अलग अलग जगह रेलवे ट्रैक के पास मिले दो शव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-स्वरूपगंज कस्बे में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिले। इंदिरा कॉलोनी और गोलिया रेलवे ट्रैक के पास मिले इन शवों पुलिस ने अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। इनमें से एक मृतक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे के परिजनों की तलाश जारी है।

स्वरूपगंज थाना अधिकारी कमलेश कुमार गहलोत को इंदिराकॉलोनी में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने समाजसेवी अर्जुन कुमार की सहायता से शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भिजवाया। देर शाम तक इस शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू कर दी है और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसी प्रकार, गोलिया रेलवे ट्रैक के पास भी एक अन्य युवक का शव मिला। इसकी सूचना मिलने पर थाना अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। दोनों शवों को जांच के लिए अस्पताल की मॉच्र्युरी में भेजा गया।

थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि गोलिया रेलवे ट्रैक के पास मिले युवक की पहचान ब्यावर निवासी इब्राहिम के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। इब्राहिम के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं, इंदिरा कॉलोनी में मिले दूसरे शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस सोशल मीडिया की मदद से उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Screenshot
Previous Post

सिरोही में हाई वोल्टेज से घरों के उपकरण जलेः संपूर्णानंद कॉलोनी में 1100KV तार टूटने से हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page