• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी मे खीमाड़ा उप तहसीलदार मदनसिंह राजपुरोहित का सम्मानपूर्वक सेवा निवृत्ति समारोह आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 31, 2026
in Local
0
रानी मे खीमाड़ा उप तहसीलदार मदनसिंह राजपुरोहित का सम्मानपूर्वक सेवा निवृत्ति समारोह आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

रानी मे खीमाड़ा उप तहसीलदार मदनसिंह राजपुरोहित का सम्मानपूर्वक सेवा निवृत्ति समारोह आयोजित
रानी | नगराज वैष्णव
रानी उपखंड कार्यालय सभागार में खीमाड़ा के नायब तहसीलदार मदनसिंह राजपुरोहित के सम्मान में भावभीना सेवा निवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने अपने 36 वर्ष के गौरवपूर्ण सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली से अपनी पहचान बनाई। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने 14 वर्ष तक एक ही स्थान पर सफलतापूर्वक सेवाएं प्रदान कीं।

समारोह में रानी उपखंड अधिकारी शिवा जोशी, विकास अधिकारी नारायण सिंह, तहसीलदार अंबाल बोसिया एवं नायब तहसीलदार मोहनलाल राठौड़ ने साफा, माला, बुके, स्मृति-चित्र एवं तलवार भेंट कर मदनसिंह राजपुरोहित का सम्मान किया।
तहसीलदार अंबाल बोसिया ने राजपुरोहित के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया। विकास अधिकारी नारायण सिंह ने एक आदर्श सरकारी अधिकारी के कर्तव्यों एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक अधिकारी के चार प्रमुख गुण उसके कार्य को उत्कृष्ट बनाते हैं। उपखंड अधिकारी शिवा जोशी ने अपने आशीर्वचन एवं शुभकामनाएं देते हुए मदनसिंह राजपुरोहित के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा बिजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह, पटवारी शंकर सिंह, दलपत सिंह, कल्पना अरोड़ा, आरआई रामसिंह, कार्यालय कर्मचारी, समाजबंधु एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पप्पसा, इन्दरसिह, विजयसिह, किशोर सिंह, कमलेश सिंह,

Previous Post

कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा यात्रा की पूर्व सूचना देने पहुँचे कार्यकर्ताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग

Next Post

तखतगढ़ थाने मे सेवारत 25 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरित होने पर नागरिकों ने धूमधाम से किया सम्मान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page