PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा यात्रा की पूर्व सूचना देने पहुँचे कार्यकर्ताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग
तखतगढ 31 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसलमेर इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा की अनुमति लेने गए कार्यकर्ताओं के साथ दूर व्यवहार व उनको बिना किसी कारण के थाने मे बिठा कर रखने विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तखतगढ़ द्वारा इकाई के दर्जनो कार्यकर्ताओं नै विरोध जताते हुए रैली निकाल कर उप तहसील कार्यालय पहुंचे जहा मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन मे कहा गया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जैसलमेर द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रस्तावित था। प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून का पूर्ण सम्मान करते हुए परिषद के कार्यकर्ता केवल तिरंगा यात्रा की पूर्व लिखित सूचना देने के उद्देश्य से थाना कोतवाली, जैसलमेर पहुँचे। परिषद का आरोप है कि सूचना स्वीकार करने के स्थान पर थाना कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी सीआई सुरजाराम एवं हेड कांस्टेबल दीपेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, उन्हें बिना उचित कारण थाने में बैठाया गया तथा अपमानजनक भाषा एवं दुर्व्यवहार किया गया। यदि ऐसा हुआ है, तो यह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक अधिकारों के प्रतिकूल है, बल्कि कारगिल विजय दिवस जैसे राष्ट्रीय गौरव के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को भी आहत करने वाला विषय है। अतः आपसे आग्रह है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
यह है प्रमुख मांगें
ज्ञापन मे बताया कि सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही
जांच पूर्ण होने तक संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। तथा दोष सिद्ध होने पर कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाए। और
भविष्य में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एवं लोकतांत्रिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले नागरिकों एवं संगठनों के साथ इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएँ। और
प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि राष्ट्रीय पर्वों एवं शहीदों के सम्मान से जुड़े आयोजनों में सकारात्मक एवं गरिमापूर्ण वातावरण बना रहे।
जिला प्रशासन इस गंभीर विषय पर निष्पक्ष, न्यायोचित एवं त्वरित कार्रवाई कर लोकतांत्रिक मूल्यों तथा आमजन के विश्वास को सुदृढ़ करेगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रांत सह मंत्री साहिल माली उपस्थित रहे



