PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम आरपीएस वृताधिकारी पुलिस उप अधीक्षक सोजत, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं कमला निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड़, के नेतृत्व में जिले में चल रहे नशे के विरूद्ध अभियान के तहत थाना सोजतरोड ने दिनांक 30.07. 2026 को सियाट गांव मे मुलजिम गोरधन पुत्र हिराम उम्र 35 साल निवासी सियाट थाना सोजतरोड जिला पाली के रहवासी मकान मे चैकिंग की गई तो मुलजिम गोरधन के रहवासी घर मे बकरीयो के बाडे मे जमीन मे दबा कर रखी एक प्लाटिस्क की थैली में 926 ग्राम ठोस अफीम मिला। जिस पर मुलजिम गोरधन के कब्जे से कुल 926 ग्राम अफिम का दूध बरामद कर प्रकरण संख्या 154 दिनांक 30.07.2026 धारा 8/17,18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीमः-
कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड
रामनिवास कानि 1315 पुलिस थाना सोजतरोड
धर्मेन्द्रसिह कानि 1312 पुलिस थाना सोजतरोड
जसवन्तसिह कानि 299 पुलिस थाना सोजतरोड
राकेश कुमार कानि 936 पुलिस थाना सोजतरोड
घटना का सारांशः- टीम द्वारा लगातार निगरानी और गस्त की जाकर मुखबिर तंत्र मजबुत कर दिनांक 30.07.2026 को सियाट गांव मे मुलजिम गोरधन पुत्र हिराम उम्र 35 साल निवासी सियाट थाना सोजतरोड जिला पाली के रहवासी मकान मे चैकिंग के दौरान मुलजिम गोरधन के रहवासी घर मे बकरीयो के बाडे मे जमीन मे दबा कर रखी एक प्लाटिस्क की थैली मे 926 ग्राम ठोस अफीम जप्त कर मुलजिम गोरधन को गिरफतार किया जाकर अनुसन्धान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
1.गोरधन पुत्र हिराम उम्र 35 साल निवासी सियाट थाना सोजतरोड जिला पाली राज

