PALI SIROHI ONLINE
रानी नगर पालिका के रमेश कुमार सेन सेवा निवृत्त, सम्मान समारोह में मिली भावभीनी विदाई
नगराज वैष्णव
रानी। रानी नगर पालिका के कर्मचारी रमेश कुमार सेन के सेवा निवृत्त होने पर नगर पालिका परिसर में भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रानी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मगाराम चौधरी एवं एम. शर्मा ने साफा एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत और सम्मान किया।
कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत, बिजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह, रानी तहसील से रामसिंह (आरआई), शंकसिंह, प्रतिपक्ष नेता इलियास चढ़वा, गोविन्द परमार, परसराम, प्रवीन भाणा, एडवोकेट मनीष बंजारा, सुनील बैरवा सहित नगर पालिका कर्मचारी बाबूलाल कुमावत, जितेन्द्र धारू, देवीसिंह, गोपालसिंह, कान्तीलाल एवं धीरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। पप्पसा पुनाडिया इन्दरसिंह
इस अवसर पर सेन समाज के सदस्यों ने भी साफा एवं माल्यार्पण कर रमेश कुमार सेन का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने रमेश कुमार सेन की नगर पालिका में दी गई दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
समारोह के अंत में रमेश कुमार सेन के पुत्रों ने अपने पिता के सम्मान में मारुति इग्निस कार भेंट कर उन्हें यादगार उपहार दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन करते हुए भावभीनी विदाई दी। रानी ईयो साहब ने रमेश कुमार सेन के कार्यकाल के बारे मे बताया नगर पालिका कर्मचारियो द्वारा सोफा सेट वित कुर्सी भेट की ,


