PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी की करीब 38 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति फ्रीज करवाई है। यह कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश के बाद की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी धोलाराम उर्फ धीरेन्द्र कुमार, निवासी लापला ढाणी, पुनासा की तस्करी से अर्जित संपत्ति को चिन्हित किया गया था। गुरुवार को पुनासा स्थितखातेदारी भूमि में आरोपी के 0.8150 हेक्टेयर हिस्से और उस पर बने आवासीय मकान को फ्रीज किया गया। इस संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 38 लाख रुपए आंका गया है।
धोलाराम को 2025 में भीनमाल थाना क्षेत्र में 99 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है।
पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध फ्रीज और जब्ती की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


